35 C
Kolkata
Tuesday, April 21, 2026

महिला का कुएं से शव बरामद

पलामू । पुलिस ने तिलक समारोह में शामिल होने गई एक अधेड़ महिला का शुक्रवार को कुएं से शव बरामद किया है। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र चियांकी चावल मिल के पीछे की है। कुएं से शव निकालने में पुलिस ने भारी परेशानी हुई।

सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक समाल अहमद मौकेेपर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। पुलिस ने शुरुआती छानबीन में महिला के कुएं में गिर जाने से मौत होने की संभावना जताई है। परिजनों ने हत्या से फिलहाल इनकार किया है।

महिला की पहचान शांति देवी (51 ), पति अशोक भुइयां के रूप में की गई है। शांति चियांकी पंचायत के वार्ड नंबर 8 के सलैया टोला में रहती थी। गांव में गोतिया परिवार में गुरुवार रात तिलक समारोह था। शांति देवी भी इसमें शामिल होने गई थी। शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे तक शांति तिलक समारोह में थी। उसके बाद से वह नजर नहीं आ रही थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। अचानक घर के रास्ते में स्थित कुएं के बाहर चप्पल देखने पर लोगों ने कुएं में उसका शव देखा ।

पुलिस के अनुसार तिलक कार्यक्रम में महिला ने शराब का सेवन किया होगा। घर लौटने के क्रम में कुएं में गिर गई होगी।

इधर, परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले शांति देवी के ससुर कवलधारी भुइयां की भी इसी कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तिलक समारोह के बाद शांति देवी और उसके पति घर लौट रहे थे। महिला नशे में थी। अचानक बातचीत करते-करते रास्ते में स्थित कुएं में गिर गई। घटना का संबंध में सुबह जानकारी हुई।

Related Articles

नवीनतम लेख