33 C
Kolkata
Monday, May 11, 2026

धर्म के आने से विश्व में जीवन जीने का रास्ता और मार्गदर्शन मिला: कृषि मंत्री

पलामू। पलामू के डालटनगंज धर्मप्रांत के तत्वावधान में शनिवार को क्रिसमस महोत्सव सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह एवं विभिन्न धर्माे के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाने वाली भव्य झांकी, संगीत, नृत्य, प्रार्थना का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत शांति की रानी कैथ्रेडल चर्च स्टेशन रोड में क्रिसमस गौशाला के आशीर्वाद कार्यक्रम से हुई। इसके बाद शोभायात्रा चर्च से निकलकर सद्वीक चौक, छहमुहान, रेडमा चौक से होते हुए चियांकी तक गई, जहां इसका समापन हुआ। अतिथियों का स्वागत विशप थियोडोर मस्कारेनहास, विकार जनरल डालटनगंज धर्मप्रांत के फादर संजय गिद्ध एवं अन्य ने किया।
मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ईश्वर को किसी ने नहीं देखा। ईश्वर का एक ही रूप है, यह कहना मानसिक संकुचिता को दर्शाता है। ईश्वर को मानना अपनी जगह पर है। धर्म के आने से विश्व में जीवन जीने का रास्ता और मार्गदर्शन मिला, लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि कुछ लोग धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करते हैं। वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कहना है कि राजनीतिक मोहरा ना बने। जाल और षड्यंत्र से बचे। नफरत के बाजार को बंद कराए। प्रेम भाईचारा का वातावरण बनाये। आज जरूरी है अच्छी जॉब की। बेहतर जीवन जीने की। इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों का शामिल होना स्वागत योग्य है।

Related Articles

नवीनतम लेख