27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

अजय राय की हिरासत पर पत्नी रीना राय का आरोप, बोलीं- जान को खतरा, लोकतंत्र की हत्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके पति की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि आधी रात को पुलिस ने विधि का उल्लंघन करते हुए अजय राय को गिरफ्तार कर लिया और परिवार को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।

रीना राय ने सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

रीना राय ने कहा कि अजय राय का दोष केवल इतना था कि वे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को बिना जानकारी दिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे पूरा परिवार चिंतित और परेशान है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया।

देर रात गेस्ट हाउस से लिया गया हिरासत में

जानकारी के अनुसार, अजय राय को सोमवार देर रात अयोध्या स्थित एक गेस्ट हाउस में पहले हाउस अरेस्ट किया गया। इसके बाद अयोध्या पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। मंगलवार सुबह वह कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले थे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार

अजय राय की हिरासत के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

नवीनतम लेख