37 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का जलवा, तीन दिन में 63.75 करोड़ की कमाई

मुंबई। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और कमाई के मामले में भी इसने दमदार प्रदर्शन किया है।

तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय कलेक्शन रहा। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये और पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 93.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है।

‘कॉकटेल 2’ भी दिखा रही दम

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन अभिनीत ‘कॉकटेल 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 126.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वीकडेज़ में होगी असली परीक्षा

बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला बना हुआ है। जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले वीकेंड में शानदार रफ्तार पकड़ी है, वहीं ‘कॉकटेल 2’ लगातार स्थिर कमाई कर रही है। अब दोनों फिल्मों की असली परीक्षा वीकडेज़ के कारोबार में होगी, जिससे यह तय होगा कि लंबी दौड़ में कौन-सी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी रहती है।

Related Articles

नवीनतम लेख