30.2 C
Kolkata
Sunday, June 21, 2026

श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क

खूंटी। डोड़मा सिसई रोड पर गुमडु तालाब से गुमडु बस्ती तक लगभग डेढ़ किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग का जब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं हुआ तो, ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क की मरम्मत करने का बीड़ा उठाया और पूरे गांव के लोगों ने बुधवार को श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत कर डाली। इस संबंध में गांव के विनोद सिंह ने बताया कि गांव के लोग पिछले 25- 30 वर्षों से जर्जर सड़क का खमियाजा भुगतते आ रहे हैं। प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से सड़क की मरम्मत की गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अन्ततः ग्रामीण बुधवार को हाथों में कुदाल फावड़ा लेकर सड़क की मरम्मत में जुट गए।

श्रमदान करने वालों में करण सिंह, अंकित सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, अरविंद पाहन , मांगा पाहन , राज सिंह, लक्की सिंह, शिवम सिंह, चामु मुंडा, परशुराम मुंडा, सुखराम मुंडा, सतीश सिंह, ऋषभ सिंह, राजेश सिंह, टुन्नू मुंडा , मनु सिंह, विशाल सिंह, रामधन सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रामराज सिंह, गणेश सिंह, विष्णु सिंह ,अर्जुन पाहन सहित अन्य ने योगदान दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख