लातेहार : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से अफीम व गांजा की खेती व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से लगे हुये अफीम को पुलिस के द्वारा नष्ट किया जा रहा है साथ ही इसका तस्करी करने वालों का धर पकड़ के लिये लगातार ही छापामारी अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 फरवरी की रात में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर बारियातू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बठेठ पुल के पास में छापामारी करके एक मोटरसाइकिल के डिक्की से दो किलोग्राम अफीम (गादा) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह छापामारी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के नेतृत्व में चलाया गया था दरअसल, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग से एक काले रंग की मोटरसाइकिल ( जेएच 19 बी-2838) पर सवार लोग अफीम लेकर बारियताू की ओर आ रहे हैं इसी सूचना पर एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में छापामारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गय था। इस दौरान में मोटरसाइकिल से दो लोग आते हचये दिखायी दिये पुलिस उन्हें रोक करके जांच की तो मोटरसाइकिल के डिक्की से दो किलोग्राम अफीम (गाद) बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर मोटरसाइकिल में सवार नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू ( कोटनासेमर , बालुभांग) तथा तेतर गंझू (गुरूवे, बारियातू) को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध मे बारियातू थाना में कांड संख्या 03/2026 दर्ज किया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है नेमा गंझू पर बालुमाथ थाना कांड संख्या 24/2022 और तेतर गंझू पर बालुमाथ थाना कांड सख्ंया 28/2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। छापामारी अभियान में पुअनि सह बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअनि जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार, सअनि छोटू पांडा के अलावा बारियातू थाना के सशस्त्र पुलिस व आइआरबी-4 के जवान शामिल थे।


