26.6 C
Kolkata
Thursday, August 6, 2026

बालू का अवैध उत्खनन करते हाइवा और जेसीबी को ग्रामीणों ने पकड़ा

खूंटी। जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत दियांकेल गांव में छाता नदी से हो रहे कथित अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार की देर रात सामूहिक कार्रवाई करते हुए एक हाइवा और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व ग्राम प्रधान राफेल तोपनो ने किया। ग्रामीण लेतारन तोपनो ने बताया कि दियांकेल गांव के सीमा से गुजरने वाली छाता नदी से रात के समय बालू निकासी की सूचना पर ग्रामीणों ने पहले से ही निगरानी तेज कर रखी थी। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से अवैध बालू परिवहन पर नजर रखी जा रही थी और

रात को दो वाहनों को जेबीटी किया गया। उन्होंने कहा कि छाता नदी से लगातार बालू निकाले जाने से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है और भविष्य में इसका असर गांव पर भी पड़ सकता है। मंगलवार की रात ग्रामीणों ने नदी से बालू निकालकर डंप कर रहे एक जेसीबी मशीन और बालू लादकर ले जा रहे एक हाईवा को घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। वाहनों को पकड़ने के बाद तत्काल इसकी सूचना तोरपा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब्त किए गए हाईवा और जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों वाहनों और उनसे जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख