17 C
Kolkata
Wednesday, February 11, 2026

लेवी वसूलने पहुंचा TSPC उग्रवादी सलमान चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त

रांची। राजधानी रांची से सटे खलारी के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए की गई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते 16 दिसंबर को उग्रवादियों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। रूरल SP प्रवीण पुष्कर की देखरेख और खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।  टीम लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। इसी बीच गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन TSPC के उग्रवादी धमधमिया क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल इलाके में घेराबंदी कर एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो TSPC के सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी दस्ता का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों और ईंट भट्ठा मालिकों से रंगदारी वसूली की बात स्वीकार की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles