28.7 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

संविधान के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त भारत: राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत का संविधान केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दस्तावेज ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का मार्गदर्शक भी है। राज्यपाल बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण संभव है। संविधान के आदर्शों से ही सशक्त भारत बनेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों— न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक, उपाधिधारक विद्यार्थी, शोधार्थी, आमंत्रित अतिथि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख