28 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगी, चालक के जलने से मौत

खूंटी-सिमडेगा मुख्य मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को सुबह लौह अयस्क लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इसके कारण चालक ट्रक में ही जलनेे से मौत हो गई। ट्रक ओडिशा के बड़बिल से राजस्थान जा रहा था। मृत चालक की पहचान होसेपुर राजस्थान निवासी हासम खान के रूप में हुई है। घटना में ट्रक का खलासी मो इमरान मामूली रूप घायल हो गया।
रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद खलासी को छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मृत चालक के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख