35 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 356 अंक उछला

नई दिल्ली । देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजों के रूझानों के बीच शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 355 अंक उछला, जबकि निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा।

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 355.90 अंक यानी 0.46 फीसदी की उछाल के साथ 77,269.40 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.75 अंक यानी 0.51 फीसदी चढ़कर 24,119.30 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार में आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के शेयरों में 5 फीसदी तक की तेजी रही।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति और आर्थिक नरमी की आशंकाएं बढ़ने से घरेलू मुद्रा दबाव में है। भारतीय रुपया आज कारोबार के दौरान 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

 

पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार, 30 अप्रैल को बीएसई का सेंसेक्स 582.26 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 76,913.50 के स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी 180.10 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 23,997.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

नवीनतम लेख