सुपौल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसएसबी की महिला कार्मिकों ने साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए खेल, फिटनेस तथा नारी सशक्तिकरण के महत्व पर अधिकारियों द्वारा विशेष जानकारी दी गई।अधिकारियों ने महिला कार्मिकों को आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया तथा उनका मनोबल भी बढ़ाया।45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। बल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।


