25 C
Kolkata
Monday, May 4, 2026

एसएसबी ने मानव तस्करी के प्रयास को किया विफल,8 नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू

सुपौल । भारत-नेपाल सीमा के 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी भीमनगर द्वारा चेक पोस्ट भीमनगर पर चैकिंग ड्यूटी के दौरान मानव तस्करी के एक संभावित प्रयास को विफल करते हुए कुल 8 नाबालिग बच्चों को सोमवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया ।

इस दौरान 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए सभी सीमा चौकियों एवं चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सीमा चौकी भीमनगर के द्वारा चेक पोस्ट भीमनगर पर चैकिंग ड्यूटी के दौरान 08 नाबालिग बच्चों एवं 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में भारत से नेपाल जाते हुए रोका गया। पूछताछ के दौरान वैध नागरिकता दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे और बार बार बयान बदलते रहे बच्चों को उनके परिवार को बिना जानकारी दिए बाल श्रम के उद्देश्य से उनके घरों से बहला फुसला कर ले जाया गया था।

परिवार को यह कहकर गुमराह किया था कि बच्चों को यात्रा पर ले जाया जा रहा है। एक ने अपना नाम सुंदर सादा उम्र लगभग 32 वर्ष पिता भोला ऋषिदेव, ग्राम मधुबन, वार्ड नंबर 11, नगर पालिका बरहा, थाना लोकही, जिला सुनसरी (नेपाल) तथा दूसरे ने अपना नाम उमेश ऋषिदेव उम्र लगभग 38 वर्ष पिता मेघनाथ ऋषिदेव, ग्राम मधुबन, वार्ड नंबर 11, नगर पालिका बरहा, थाना लोकही, जिला सुनसरी (नेपाल) सभी व्यक्तियों के नेपाल निवासी होने की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि 2 नेपाली तस्कर द्वारा मिलकर इन्हें यात्रा का झांसा देकर नेपाल से भारत लाया गया था जहां सभी नाबालिग बच्चों से अवैध श्रम का कार्य कराने के उपरांत वापस नेपाल जा रहे थे।

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए 45वीं वाहिनी की मानव तस्करी रोधी इकाई की उपस्थिति में आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सभी रेस्क्यू किए गए नाबालिग बच्चों को अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपाल प्रहरी भाटावारी, जिला सुनसरी, नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख