30.9 C
Kolkata
Friday, June 19, 2026

सोना ₹3,152 व चांदी ₹9,209 की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में बढ़ी हलचल

सोना-चांदी की कीमतों में छह महीने में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 9,209 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद यह 2.31 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना भी 3,152 रुपए टूटकर 10 ग्राम के लिए 1.45 लाख रुपए पर आ गया। लगातार गिरते दामों ने निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी 2026 में जहां सोना 1.76 रुपए प्रति तोला था, जो जून में 31000 रुपए तक गिर चुका है। यही हाल चांदी का है चांदी 3.86 लाख रुपए के पीक लेवल से चांदी अब तक करीब 1.55 लाख रुपए सस्ती हो गई है। खास बात यह है कि जून महीने के सिर्फ 19 दिनों में सोना करीब 11 हजार रुपए और चांदी लगभग 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से घटा है। आमतौर पर वैश्विक संकट के समय निवेशक सोने-चांदी में पैसा लगाते हैं, लेकिन तनाव कम होने पर वे अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं।

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 31 हजार रुपए और चांदी 1.55 लाख रुपए तक नीचे आ चुकी है। यह गिरावट सर्राफा बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

नवीनतम लेख