29.1 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

श्री माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी को सेवा धाम ट्रस्ट की शुभकामनाएं

रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष पद पर मुकेश काबरा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने उन्हें और नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि नई टीम समाजहित, जनसेवा और संगठन के विकास को नई दिशा देगी।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि श्री माहेश्वरी सभा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुकेश काबरा के नेतृत्व में संस्था जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी तथा सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

ट्रस्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज सेवा की गतिविधियों का विस्तार होगा और संगठन जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करेगा।

शुभकामनाएं देने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख