पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल के वार्ड-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
