नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में आंध्र प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और पुडुचेरी में विचार विभाग के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी बयान के अनुसार, आंध्र प्रदेश में थोडेटी संदीप ईश्वर, नगालैंड में एक्स. चोपिका सुमी, मणिपुर में ओइनाम रोमन सिंह और पुडुचेरी में डी. प्रदीश इरुदायराज को विचार विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
