30.8 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास और वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल थे:

  • श्री के० राजू, प्रदेश प्रभारी, झारखंड कांग्रेस

  • डॉ० सैयद नसीर हुसैन, माननीय सांसद

  • श्री केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस

  • श्री प्रदीप यादव, माननीय विधायक

  • श्री अजय शर्मा, माननीय विधायक

यह बैठक पूरी तरह से एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Related Articles

नवीनतम लेख