35.5 C
Kolkata
Tuesday, June 16, 2026

सारण: आधी रात सड़कों पर उतरे SSP विनीत कुमार, वाहन जांच अभियान का किया औचक निरीक्षण

सारण । जिले में कानून-व्यवस्था को सख्त करने और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार ने देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी।

नेवाजी टोला चौक पर एसएसपी की ‘सर्प्राइज’ चेकिंग
SSP विनीत कुमार देर रात अचानक नेवाजी टोला चौक पहुंचे, जहां पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। एसएसपी ने खुद खड़े होकर जांच की प्रक्रिया देखी और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके कागजातों की सूक्ष्मता से जांच की गई। रात के समय आवाजाही करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई ताकि अवैध हथियारों या मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके।

रात्रि गश्ती को लेकर कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा रात्रि गश्ती को केवल औपचारिकता न बनाकर उसे अधिक परिणामोन्मुखी और प्रभावी बनाया जाए। जिले के संवेदनशील और अपराध संभावित इलाकों पर विशेष पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस को बिना समय गंवाए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

एसएसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख