30 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

सैमसंग ने किया गैलेक्सी S26 लॉन्च, कीमत ₹87,999 से शुरू

  • प्राइवेसी ऑन करते ही साइड वाले को नहीं दिखेगी स्क्रीन

नई दिल्ली | साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। कैलिफोर्निया के सैन होजे में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • 3 मॉडल्स: सीरीज में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, S26+ और S26 शामिल हैं।
  • कीमत: S26 का प्राइस 87,999 रुपए से शुरू होकर 1,89,999 रुपए तक।
  • प्राइवेसी: अल्ट्रा मॉडल में प्राइवेसी डिस्प्ले, अलर्ट्स, प्राइवेट एलबम जैसे फीचर्स।
  • एडवांस्ड AI: रियल-टाइम ट्रांसलेशन और सर्कल टु सर्च को पहले से बेहतर किया गया।
  • अपडेट: स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • सेल डिटेल्स: डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख