31 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

समर्पण शाखा ने दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

रांची । मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से चलाए जा रहे ‘15 दिन-15 जन सेवा अभियान’ के तीसरे दिन सोमवार को दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा कार्य किया गया।

इस क्रम में मंच के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने बरियातू रोड स्थित गुरुनानक होम फॉर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन में बच्चों के बीच शरबत, फल और खाद्य सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन सखी वर्षा धानुका ने किया। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्यों के निर्वहन से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने बताया कि ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत चलाया जा रहा यह अभियान समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास है।

मौके पर मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच ने हमेशा बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाई है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

नवीनतम लेख