20 C
Kolkata
Friday, December 5, 2025

पूर्वी सिंहभूम में 21 से 28 नवंबर तक मनाया जा रहा है ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

झारखंड सरकार की ओर से संचालित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम में भी 21 से 28 नवंबर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में इस विशेष साप्ताहिक अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्णय लिया है।
“सेवा का अधिकार सप्ताह” के दौरान सभी पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिनियम में सूचीबद्ध सरकारी सेवाएं लोगों तक समय पर और आसानी से पहुंच सकें। शिविरों में आम जनता को सरकारी सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लोगों से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, म्यूटेशन, भूमि मापी, भू-धारण प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे। इसके साथ ही अधिनियम में सम्मिलित अन्य सेवाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।
शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों को तुरंत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित होगा। प्राप्त आवेदनों के समाधान से संबंधित सभी दस्तावेज, आवेदक की तस्वीर सहित, पोर्टल पर अपलोड किए जाएँगे। शिविर में दर्ज शिकायतों का उसी दिन निराकरण करने तथा सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles