29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब

झारखंड की राजधानी रांची स्थि बहू बाजार बिशप स्कूल में दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रांची की आन्या ट्विंकल कुजूर ने लड़कियों के वर्ग में चैंपियन का खिताब जीता। टीम कुमिते के खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर रांची की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम कुमिते के पदक विजेताओं के लिए बहू बाजार स्थित कराटे स्टूडियो में इमा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन और ट्राइबल एवं माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने सम्मानित किया। रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित खिलाड़ी 20 दिसंबर से पटना में आयोजित सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा ने भी विजेताओं को बधाई दी। सम्मानित खिलाड़ियों में अदिति रेवा टोप्पो, रियांशी सिंह, मयंक कुमार दास, प्रिंस राज, शाहिल कुमार महतो, अदिति राज, रोनित कुमार सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख