18 C
Kolkata
Thursday, December 11, 2025

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोडरमा में यूनिटी मार्च

मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव भी हुईं शामिल

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोडरमा में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से शुरू होकर जेजे कॉलेज तक चली। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में कोडरमा सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रही। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस और दूरदृष्टि के कारण ही भारत आज एक संगठित और सशक्त राष्ट्र है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया। वहीं, विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि यह यूनिटी मार्च युवाओं में देशभक्ति और संगठन की भावना को मजबूत करता है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles