33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

जंगल में साइबर ठगी करते 6 अपराधी गिरफ्तार; प्रतिबिंब पोर्टल से मिला सुराग

गिरिडीह । जिले की साइबर पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलहरिया जंगल में छापेमारी कर साइबर अपराध की योजना बना रहे छह ठगों को धर दबोचा है। बुधवार को एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इस सफलता की जानकारी साझा की।

प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से दबोचे गए ठग
एसपी ने बताया कि ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ के माध्यम से पुलिस को कोलहरिया जंगल में संदिग्ध साइबर गतिविधियों की सटीक सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी आविद खां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से छह अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
पकड़े गए ठगों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
महेंद्र मंडल, कृष्णा मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज मंडल, राजेश मंडल, आदित्य मंडल

पुलिस ने बताया कि इनमें से कृष्णा मंडल और महेंद्र मंडल शातिर अपराधी हैं और पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं।

बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अपराधियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं:
मोबाइल: 11 सेट, सिम कार्ड: 13, बाइक: 05

गिरिडीह पुलिस अब इन अपराधियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक किन-किन राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है और इनके बैंक खातों में ठगी की कितनी राशि मौजूद है।

Related Articles

नवीनतम लेख