35.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

रांची : रांची उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी गुरुवार को मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। रांची पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भवन को बारीकी से तलाश कर रही है। धमकी के बाद से ही पुलिस टीम कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों की तलाशी ली जा रही है और परिसर में मौजूद वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। पिछले दिनों ही रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके साथ ही एसएसपी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की मिली धमकी मिल चुकी है।

Related Articles

नवीनतम लेख