26 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में राहुल गांधी की सभा को मिली अनुमति

कोलकाता। आगामी 25 अप्रैल को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी जनसभा होगी। इसके लिए सेना की ओर से पार्टी को अनुमति मिल गई है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की तीन सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। लेकिन दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कई जगहों पर सभा की अनुमति नहीं मिल रही थी।

पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सेना की तरफ से यह मंजूरी अब मिल गई है। आगामी 25 अप्रैल को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में राहुल गांधी की जनसभा होगी। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर को शहीद मीनार में राहुल गांधी की सभा होगी।

संगठन के महासचिव सौरभ घोष ने बताया कि इससे पहले रानी रश्मोनी रोड और मैदान में राहुल गांधी की सभा के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। लेकिन इस बार शहीद मीनार में सभा की अनुमति सेना ने दे दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख