34 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

राष्ट्रपति ने नेपाल संघीय संसद की संयुक्त बैठक ३० अप्रैल को बुलाई

काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संघीय संसद की संयुक्त बैठक ३० अप्रैल को दोपहर 2 बजे बुलाई है। मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद बैठक की सिफारिश पर राष्ट्रपति बुधवार को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन बुलाया है।

नेपाली संसद का यह अधिवेशन बजट सत्र भी है। पहले दिन संसद के संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे, जिसमें वो सरकार की नीति कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक सरकार इस वर्ष २९ मई को आगामी आर्थिक वर्ष के लिए संसद में बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। बजट पेश होने से पहले प्री-बजट चर्चा भी की जाती है। बजट बनाने के लिए वित्त मंत्री ने सरकारी अधिकारियों की एक टीम बनाई है, जो बजट बनाने के काम में दिन रात जुटी हुई है।

नेपाल में संवैधानिक प्रावधान के अनुसार सरकार को ३० मई तक बजट पेश करना अनिवार्य है। प्रतिनिधि सभा में बजट पेश होने के बाद उस पर व्यापक चर्चा के बाद पारित कर संसद के उच्च सदन में पेश किया जाएगा। दोनों सदनों से सामान्य बहुमत से पारित होने बाद १५ जुलाई से यह लागू होगा।

Related Articles

नवीनतम लेख