25 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना से गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव शुक्रवार रात पटना पहुंचे थे और घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 31 साल पुराने मामले में जमानत खत्म होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पप्पू यादव के समर्थक पुलिस के वाहनों में चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की।

पप्पू यादव ने कहा कि वह पुलिस के साथ नहीं जाएंगे। शनिवार को सीधे कोर्ट पहुंचेंगे। हालांकि, पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तार करने पर अड़े रहे। इस दौरान पप्पू यादव ने हाउस अरेस्ट करने की बात भी कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी। ऐसे में पटना में जमकर हंगामा हुआ।

पुलिस ने बताया कि देर रात पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई और मेडिकल जांच के लिए उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया। आईजीआईएमएस अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने के कारण उन्हें डॉक्टरों के रेस्ट रूम में शिफ्ट किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख