22 C
Kolkata
Thursday, April 30, 2026

प्रिंस खान गैंग का बढ़ता मनोबल : दवा कारोबारी से “एक करोड़” रंगदारी की मांग

रांची | शहर में गैंगस्टर प्रिंस खान का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। विदेश में बैठकर वह अपने अपराधों का संचालन कर रहा है और अब उसने एक बार फिर रांची के एक बड़े दवा कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इस धमकी से परेशान कारोबारी ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

घटना का पूरा विवरण

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंक रांची में थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में, एयरपोर्ट इलाके में एक रेस्टोरेंट के मालिक से भी उसने रंगदारी की मांग की थी, जिसे पूरा ना करने पर उसके गुर्गों ने रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। इस घटना में एक वेटर की जान चली गई थी। पुलिस अभी उस मामले की जांच पूरी भी नहीं कर पाई थी कि प्रिंस खान ने फिर से बड़ी हरकत करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित दवा कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है।

एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई

दवा कारोबारी के मुताबिक, उन्हें 12 मार्च को प्रतिष्ठान के कैशियर के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से टेक्स्ट और ऑडियो संदेश मिले। इन ऑडियो मैसेज में धमकी दी गई कि अगर एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी और उनका दवा स्टोर बंद करा दिया जाएगा। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया।

पुलिस जांच में सक्रिय

रंगदारी और धमकी भरे ऑडियो मैसेज मिलने के बाद दवा कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने अपने आवेदन में यह भी बताया कि उनका दवा व्यवसाय पारिवारिक है और इसमें उनके सभी भाई सहयोग करते हैं। पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख