30.6 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तीसरे चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड पहुंचे। एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रोटोकॉल से हटकर उनका स्वागत किया। करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा है।

चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर ऑकलैंड पहुंचने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि लगभग 40 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री लक्सन के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करने और दोनों देशों की मित्रता को नई दिशा देने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही वह ऑकलैंड में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीयों के एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

व्यापार, रक्षा और निवेश पर होगी अहम चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, वाणिज्य, रक्षा, निवेश और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी। पिछले दो वर्षों में दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

ऑकलैंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्यापार जगत और खेल क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह प्रवासी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें संबोधित करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख