28 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

लगातार 16 वर्षों से अधिक समय तक किया देश का नेतृत्व
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे पंडित नेहरू ने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली थी। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद से लेकर अपने निधन तक लगातार 16 वर्ष और 286 दिन तक देश का बतौर प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व किया था। उनके द्वारा रचित कालजयी पुस्तकों में ‘भारत की खोज’ (डिस्कवरी ऑफ इंडिया) उनकी सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय साहित्यिक कृति मानी जाती है।

यमुना तट पर स्थित ‘शांति वन’ है समाधि स्थल
पंडित जवाहरलाल नेहरू का समाधि स्थल ‘शांति वन’ के नाम से विख्यात है। यह पावन स्थल नई दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल (राजघाट) के ठीक उत्तर में वलय मार्ग (रिंग रोड) पर यमुना नदी के किनारे स्थित है, जहाँ आज सुबह से ही कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहुँचकर उन्हें नमन किया।

Related Articles

नवीनतम लेख