32.6 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

तपती धूप में राहगीरों को मिलेगी राहत, खूंटी क्लब ने शुरू की निःशुल्क प्याऊ सेवा

खूंटी: भीषण गर्मी और बढ़ते पारे को देखते हुए खूंटी क्लब ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता दोहराई है। सोमवार को क्लब के मुख्य द्वार पर ‘प्याऊ’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्लब के सचिव गणपत कुमार भगत ने फीता काटकर इस सेवा की शुरुआत की।

इस अवसर पर सचिव ने कहा कि क्लब का लक्ष्य केवल मनोरंजन या कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि संकट के समय समाज के साथ खड़ा होना है। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों और संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस भीषण गर्मी में प्याऊ और अन्य राहत कार्य शुरू करें।

Related Articles

नवीनतम लेख