खूंटी: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों और नगर पंचायत में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल और व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है ताकि गणना कार्य में कोई त्रुटि न रहे।
अपर समाहर्त्ता परमेश्वर मुण्डा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार मोबाइल ऐप का प्रभावी उपयोग किया जाना है, जिसके लिए विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

