35 C
Kolkata
Monday, April 20, 2026

जबरन शादी का विरोध बना खूनी खेल: युवक ने फुआ की हत्या, 7 को किया लहूलुहान

सीवान। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में जबरन शादी कराने की कोशिश ने रविवार की रात खौफनाक रूप ले लिया। शादी से नाराज एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी सगी फुआ की हत्या कर दी, जबकि परिवार के सात अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद युवक ने खुद को भी जख्मी कर लिया।

मृत महिला की पहचान फूलमती देवी के रूप में हुई है, जो जामोबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी थीं। वहीं इस हमले में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, दीपक कुमार, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि आरोपी दीपक कुमार बाहर प्रदेश में काम करता था और वहीं एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया था। परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ गांव में उसकी शादी तय कर दी और बहाने से उसे घर बुला लिया। गांव पहुंचने पर जब दीपक को शादी तय होने और मंगलवार को तिलक समारोह की जानकारी मिली, तो वह आक्रोशित हो उठा।

इसी गुस्से में उसने देर रात यह खौफनाक कदम उठाते हुए घर के लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख