26.8 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

जूडो महाकुंभ: मुरादाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप-2026 में पदक जीतकर लौटे आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी, मुरादाबाद के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एकेडमी में खुशी का माहौल रहा।

आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अन्वी सक्सेना ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, अधीरा टंडन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और ख्याति सिंह ने 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतकर मुरादाबाद का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी जूडो कोच मयंक कश्यप के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं और उनकी मेहनत का ही यह परिणाम है।

इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, बास्केटबॉल कोच मोहित चौधरी और स्केटिंग कोच शहवाज़ अली ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों तथा जूडो कोच मयंक कश्यप को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख