26.8 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

हमीरपुर में बंद मकान से 15 लाख की चोरी, खिड़की उखाड़कर घर में घुसे चोर

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 15 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर खिड़की उखाड़कर घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

बक्से और बैग लेकर भागे चोर

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने मकान की खिड़की उखाड़ी और अंदर प्रवेश कर बक्से व ट्रॉली बैग चोरी कर लिए। सुबह पंचायत भवन के पास चोरी का सामान बिखरा मिला। जांच में पता चला कि चोर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे।

घटना के बाद पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मौदहा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख