36.7 C
Kolkata
Friday, June 12, 2026

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

जमशेदपुर। बिष्टुपुर में सोमवार रात करीब नौ बजे मोदी पार्क और कॉन्वेंट स्कूल के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, ज​बकि एक घायल हो गया। घायल युवक को टाटा मेन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बर्मामाइंस निवासी गजेंद्र यादव(45)को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जो जानलेवा साबित हुईं। दूसरे युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसे आईसीयू में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय एक बाइक गलत दिशा से आ रही थी,जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक गजेंद्र यादव पेशे से वैन चालक थे और अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

नवीनतम लेख