28.7 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

बंगाली बाजार 31 पर एन आई वर्क, कभी भी 4 घंटे का लिया जा सकता है ब्लॉक,तीनों रेलखंड पर ट्रेन परिचालन सेवा रहेगी बाधित

सहरसा । बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 अब जल्द बंद होगा। इससे पूर्व सिगनलिंग व्यवस्था को सेटअप करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है जिसके कारण सहरसा में चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।इस दौरान सहरसा मानसी सहरसा सुपौल और सहरसा पूर्णिया रेलखंड पर सिगनलिंग व्यवस्था फेल रहेगी जिससे तीनों रेलखंड पर ट्रेन परिचालनबाधित रहेगी।

अब जल्द ही इसे चालू करने की दिशा में रेलवे अपने तैयारी में जुटी है एप्रोच रोड चालू होते ही सैकड़ो साल पुराना बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 बंद हो जाएगा इसे लेकर समस्तीपुर रेल मंडल ने सिगनलिंग डिपार्टमेंट को सिगनलिंग सेटअप करने का जल्द से जल्द निर्देश दिया है।सिगनलिंग सिस्टम का काम पूरा होते ही एप्रोच रोड को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद बंगाली बाजार रेलवे फाटक सदा के लिए बंद हो जाएगा।सिगनलिंग विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बंगाली बाजार 31 पर एन आई

वर्क के कारण 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा करीब 4 घंटे तक रेल परिचालन व्यवस्था ठप रहेगी। नए तरीके से सिगनलिंग सिस्टम को सेटअप किया जाना है।

कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट से ब्लॉक लेने के लिए बातचीत चल रही है उम्मीद है कि दो से तीन रोज के अंदर ब्लॉक लिया जा सकेगा।एप्रोच रोड 588 मीटर लंबा व 11 मीटर चौड़ा होगा।मानसी और मधेपुरा की तरफ से प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन से पहले अब रेलवे फाटक नहीं होगा बंद।बंगाली बाजार रेलवे फाटक पर अब नहीं लगेगा जाम।इंजन रिवर्स में भी नहीं आएगी प्रॉब्लम।बंगाली बाजार से एप्रोच रोड से थाना चौक और गांगजला चौक आसानी से पहुंचेंगे लोग।

Related Articles

नवीनतम लेख