28.7 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

कतर के अमीर से मिले नेपाल के उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का शोक संदेश सौंपा

काठमांडू। नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने कतर की राजधानी दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दोहा स्थित लुसैल पैलेस में हुई।

उपराष्ट्रपति यादव कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर नेपाल सरकार और नेपाली जनता की ओर से श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर पहुंचे हैं। उन्होंने अमीर शेख तमीम, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति की कामना की।

राष्ट्रपति का शोक संदेश सौंपा

भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की ओर से भेजा गया शोक एवं संवेदना संदेश अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंपा। बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और कतर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख