34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

नगर निकाय चुनाव: रानी टूटी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार

खूंटी। खूंटी नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी के पक्ष में चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआ टोली, वार्ड संख्या-5 का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर प्रत्याशी रानी टूटी ने वार्ड के लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव में छड़ी छाप पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान रानी टूटी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रत्याशी के समक्ष रखा, जिस पर रानी टूटी ने सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो, मुखिया फागू मुंडा, सुरेन्द्र सिंह, भीम साहू, विजय राम गंझू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर विकास और स्वच्छ छवि के समर्थन में छड़ी छाप को वोट देने की अपील की। अंत में रानी टूटी ने कहा कि खूंटी को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाने के लिए जनसहयोग सबसे अहम है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

नवीनतम लेख