29 C
Kolkata
Tuesday, August 25, 2026

असम में सात किलो से अधिक संदिग्ध नकली सोना जब्त, एक गिरफ्तार

कछार। असम के कछार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 23 ग्राम वजन का संदिग्ध नकली सोना जब्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सिलचर के श्रीकोना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वर्षीय आशीष कुमार राय को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 112 टुकड़ों में रखा गया 7 किलो 23 ग्राम वजन का संदिग्ध नकली सोना बरामद हुआ। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी सामग्री को जब्त कर लिया।

जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली सोना कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Related Articles

नवीनतम लेख