27.2 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अलग-अलग अभियानों में एक संदिग्ध गांजा तस्कर और दो सक्रिय उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा और एक कार भी जब्त की गई है।

हवाई अड्डे पर 3.2 किलोग्राम गांजा बरामद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नौ जुलाई को इम्फाल हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कुमाम लैकाई निवासी 28 वर्षीय अल्बर्ट कुमाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके सामान से लगभग 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया।

दो सक्रिय उग्रवादी कैडर भी गिरफ्तार

एक अन्य अभियान में इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के चिंगामाखा ओइनाम लैराक से केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के सक्रिय कैडर बेला ओइनाम (25) और यूएनएलएफ (पी) के सक्रिय कैडर नवाज खान (32) को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों के कब्जे से एक मारुति सुजुकी बलेनो कार भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में दोनों पर अपहरण और फिरौती से जुड़े मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख