30 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

विधायक ने किया मंदिर रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची । हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल ने श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मार्ग के पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर नवीन जायसवाल ने कहा कि मंदिर मार्ग का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। इस सड़क के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाएगा।

जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंदिर मार्ग का निर्माण होने से आसपास के क्षेत्रों का आवागमन भी सुगम होगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख