29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

कल्पना सोरेन से मिले मलेशिया के सांसद एम सरवनन

झारखंड विधानसभा सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुई। मुलाकात करने वालों में मलेशिया के सांसद और मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन, तथा श्रीलंका के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन शामिल थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

Related Articles

नवीनतम लेख