29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण

अगर किसी डॉक्टर को सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राइवेट क्लिनिक चलाना है तो उन्हें सरकारी नौकरी से इस्तीफा देना होगा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अचानक रांची के रांची इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज रिम्स अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज भी किया और अस्पताल के कामकाज का जायजा लिया।
डॉ. अंसारी ने मौके पर सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ह्लअगर किसी डॉक्टर को सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राइवेट क्लिनिक चलाना है, तो उन्हें पहले अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देना होगा। मैं सरकारी व्यवस्था को कमजोर करने की अनुमति नहीं दूंगा।ह्वइसके अलावा, मंत्री ने एक्सपायरी दवाइयों, आउटसोर्सिंग कंपनियों और खराब एंबुलेंस की समस्याओं पर भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा, ह्लजो भी ईमानदारी से काम करेगा, मैं उसके साथ खड़ा हूँ, लेकिन जो सिस्टम को कमजोर करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ह्व

Related Articles

नवीनतम लेख