31 C
Kolkata
Tuesday, April 28, 2026

PM मोदी की सिक्किम यात्रा का आखिरी दिन: राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में होंगे शामिल, 4000 करोड़ की सौगात

गंगटोक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय सिक्किम दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। सोमवार को भव्य रोड शो और जनता के उत्साहपूर्ण स्वागत के बाद, आज प्रधानमंत्री सिक्किम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली परियोजनाओं का उपहार देंगे।

प्रधानमंत्री का आज का कार्यक्रम राज्य की संस्कृति, प्रकृति और विकास के संगम को दर्शाता है। प्रधानमंत्री सुबह राजधानी गंगटोक के ‘स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क’ पहुँचेंगे। यहाँ वे विशेष रूप से बनाए गए आर्केडेरियम का भ्रमण करेंगे। गौरतलब है कि इस पार्क का उद्घाटन पिछले साल पीएम ने वर्चुअली किया था, लेकिन आज वे व्यक्तिगत रूप से यहाँ मौजूद रहेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पाल्जोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात
सिक्किम की जनता के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पाल्जोर स्टेडियम से प्रधानमंत्री ₹4000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्य की जनता को संबोधित करेंगे, जिसमें सिक्किम के भविष्य के रोडमैप और बुनियादी ढांचे पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।

सोमवार को हुआ था ‘ऐतिहासिक’ स्वागत
कल प्रधानमंत्री के आगमन पर गंगटोक की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। देवराली के गंजू लामा द्वार से लोक भवन तक आयोजित रोड शो में हजारों लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Related Articles

नवीनतम लेख