38.5 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर के लिए कोरिया और वेल्स की टीम हैदराबाद पहुंची

हैदराबाद । एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए कोरिया और वेल्स की महिला हॉकी टीमें हैदराबाद पहुंच गई हैं। यह आठ देशों का टूर्नामेंट 8 से 14 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें से तीन टीमें बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

कप्तान ली यूरी के नेतृत्व में कोरिया की टीम नौ विश्व कप अभियानों का अनुभव लेकर आई है। टीम एक बार फिर विश्व मंच पर वापसी करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (1990 में कांस्य पदक) को दोहराने की कोशिश करेगी।

वहीं, वेल्स की टीम 2025 यूरोहॉकी चैम्पियनशिप-II में उपविजेता रहने के बाद शानदार फॉर्म में है। वेल्स 1983 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ इस क्वालीफायर में उतरेगा।

टूर्नामेंट में कोरिया को पूल-ए में इंग्लैंड, इटली और ऑस्ट्रिया के साथ रखा गया है। जबकि वेल्स पूल-बी में भारत, स्कॉटलैंड और उरुग्वे के साथ मुकाबला करेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख