खूंटी। तमाड़ स्टैंड बाजार टांड में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने इंडिया हॉकी अंडर-18 टीम के खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
आशीष तानी पूर्ति ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 गोल दागे और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से न केवल देश बल्कि खूंटी जिले का भी गौरव बढ़ा है।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस अवसर पर जेएलकेएम के जिला महासचिव विक्रम महतो ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, अजय राम, अर्पित संगा, मदन, लक्ष्मण कंडुलना, पार्टी प्रवक्ता बजरंग साहू, कुलदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
