34 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

झारखंड कांग्रेस की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: जिला प्रभारियों की सूची जारी, ज्योति सिंह मथारू को मिली रांची की कमान

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विभिन्न वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जिला प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जारी की गई है, जिसके तहत राज्य के सभी प्रमंडलों में जिला प्रभारी (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) नियुक्त किए गए हैं।

इस सांगठनिक बदलाव का मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर नए नेतृत्व का विकास करना है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र संगठनों के अलावा किसान, मछुआरा, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच पैठ बढ़ाना है।

सभी 5 प्रमंडलों के लिए प्रभारियों का एलान
जेपीसीसी ने राज्य के सभी पांच प्रमंडलों—संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू और कोल्हान के जिलों में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। राजधानी रांची (शहरी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ज्योति सिंह मथारू को सौंपी गई है।

नीचे प्रमंडलवार जिला प्रभारियों की पूरी सूची दी गई है:

संथाल परगना प्रमंडल
देवघर: अवधेश प्रजापति
दुमका: मुकुंद दास
जामताड़ा: मनोज पासवान
साहिबगंज: प्रो. बिंदु मंडल
पाकुड़: उदय लखमानी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
रामगढ़: तापस चटर्जी
बोकारो: शैलेन्द्र कुमार यादव
गिरिडीह: अमर यादव
कोडरमा: ईश्वर आनंद
धनबाद: मुख्तार खान
हजारीबाग: सुनील सिंह
चतरा: संजय गुप्ता

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
रांची (शहरी): ज्योति सिंह मथारू
रांची (ग्रामीण): राकेश सिन्हा
गुमला: गीताश्री उरांव
खूंटी: पीटर मुंडू
सिमडेगा: बॉबी भगत

पलामू प्रमंडल
पलामू: रामदेव यादव
गढ़वा: बद्री राम
लातेहार: सत्यनारायण सिंह

कोल्हान प्रमंडल
पश्चिमी सिंहभूम: परितोष सिंह
सरायकेला-खरसावां: सुरेश धारी

तालमेल के साथ काम करने का निर्देश
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नवनियुक्त सभी जिला प्रभारी विभिन्न विभागों और फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ बेहतर समन्वय (तालमेल) बनाकर काम करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और विभागीय प्रभारियों के मार्गदर्शन में अपनी आगामी रणनीतियों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख